I
Iदो दिवसीय उत्तराखंड राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
I
Iदो दिवसीय उत्तराखंड राज्य यूथ एथलेटिक्स अंडर-18 एथलेटिक्स मीट का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर 12 इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें दून के एथलीटों का दबदबा रहा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों व विभागों से 110 एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
I
Iबालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देहरादून की करिश्मा पहले, दून की प्रियजा गोरिया दूसरे व दून की ही कनिष्क सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि 400 मीटर दौड़ में हरिद्वार की पिंकी ने पहला और देहरादून की श्री शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। 3000 मीटर वॉक में पौड़ी की सिमरन गोसाई पहले स्थान पर रहीं। लंबी कूद में ऊधमसिंह नगर की निकिता सैनी पहले, देहरादून की पूजा गोस्वामी दूसरे और दून की की कनिष्क सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में ऊधमसिंह नगर की वर्णिका त्यागी विजय रहीं। वहीं, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरिद्वार के पंकज ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊधमसिंह नगर के अभय गोदियाल दूसरे व देहरादून के सुधांशु शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में ऊधमसिंह नगर के प्रियांशु पाल पहले, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के सूरज सिंह दूसरे व हरिद्वार के हिमांशु गिरी तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर वॉक में देहरादून के तुषार पंवार पहले स्थान पर रहे। जबकि चमोली के ऋतुल परिहार ने दूसरा व देहरादून के भूपेंद्र नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में हरिद्वार के प्रणव चौधरी पहले, ऊधमसिंह नगर के उदित नारायण सिंह दूसरे व हरिद्वार के आर्यन चौहान तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में देहरादून के कनिष्क बहुगुणा प्रथम रहे। जबकि हरिद्वार के अथर्व शर्मा ने दूसरा व हरिद्वार के ही आयुष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में ऊधमसिंह नगर के मिहिर जोशी पहले स्थान पर रहे। जबकि इसी जिले के लक्ष्य गंगवार दूसरे व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अभिजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। हेप्टाथलन में हरिद्वार के देव चौधरी पहले, देहरादून के निखिल नैनवाल दूसरे व पौड़ी के अविनाश नेगी तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता से जिन खिलाड़ियों ने एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा किया उनका चयन 10 से 12 मार्च को पटना में आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया चयन किया जाएगा। जिसकी घोषणा संघ की चयन समिति की ओर से जल्दी की जाएगी। इस मौके पर मधुसूदन जोशी, लोकेश कुमार, नीरज शर्मा, हेमराज सिंह, उर्मिला राणा, अफजाल बैग, अवतार सिंह, मुकेश कुमार, सुनीता रावत, अंकित भारती आदि मौजूद रहे।I