फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दौड़ में कोपल, गौरव, सोनिया और ऋतिक रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIआर जी हॉस्पिटल्स की ओर से रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में करीब 17 हजार दूनवासियों ने दौड़ लगा स्वस्थ रहने का संदेश दिया। महिला वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में कोपल सिंघल और पुरुष वर्ग में गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि 10 किलोमीटर महिला वर्ग में सोनिया और पुरुष वर्ग में ऋतिक सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

I
Iबन्नू स्कूल से शुरू हुई दौड़ को बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमण व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। आयोजकों ने कहा, मैराथन में इतनी संख्या में दूनवासियों का आना शहर की फिटनेस और समुदाय की सहभागिता के प्रति उत्साह का प्रमाण है। स्कूल के मैदान से शुरू हुई दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मैदान में ही आकर संपन्न हुई। पांच हजार मीटर महिला वर्ग में साक्षी बलोनी दूसरे और आरती केसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अंकित कुमार दूसरे व नितिन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में प्रीति दूसरे व अंजलि नौटियाल तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में रजत दूसरे व पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें