इसके चमत्कार ही कहेंगे कि कलाई से हाथ कटने के बाद भी वह दोबारा से जुड़ गया। देखिए हैरतअंगेज तस्वीरें...
2 of 6
hand
कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने दस घंटे की सर्जरी के बाद एक महिला का हाथ री-प्लांटेशन के जरिये जोड़ दिया। डॉक्टरों ने दावा किया है कुमाऊं में पहली बार ऐसा जटिल ऑपरेशन हुआ है। महिला की हालत बेहतर है। उसे अस्पताल में ही रखा गया है।
3 of 6
hand
डॉक्टरों ने पत्रकारों को बातचीत में बताया कि दिनेशपुर निवासी उर्मिला राय (40) आटा बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। आटा गूंथने वाली मशीन की सफाई करते समय उसका हाथ फंसकर अलग हो गया। हाथ कटने से काफी रक्त बह चुका था। परिजन उसे हल्द्वानी के कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की इमरजेंसी में लेकर आए।
4 of 6
hand
यहां डॉ. हरभजन सिंह ने प्राथमिक इलाज दिया और आवश्यक जांचें कराई। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सर्जन डॉ. प्रशांत मून के पास भेज दिया गया। डॉ. मून ने तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉ. मून ने बताया कि हाथ की दो धमनियां, छह नसें और 26 अंगुलियों को चलाने वाली नसों (टेंडन नसें) को सूक्ष्मदर्शी की सहायता से जोड़ा गया।
5 of 6
hand
आर्टरी वेंस को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि सूक्ष्मदर्शी की सहायता से लगभग नौ से दस घंटे चला ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि महिला की दो हड्डियां भी टूट गई थीं।
हाथ की कोशिकाएं (सेल्स) न मरें इसलिए कटे हुए हाथ को तत्काल डीप फ्रीजर में रखा गया। परिजन एक डिब्बे में बर्फ के बीच में हाथ रखकर लाए थे। इस मौके पर क्रिटिकल केयर यूनिट के डॉ. संतोष, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. विक्रमजीत सिंह, नर्सिंग स्टाफ में विनोद, रोहित, संजय और राहुल आदि मौजूद रहे।