अगर आपका खाता भी इन छह बैंकों में है तो ध्यान दें। यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर गौर नहीं किया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sbi
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सब्सिडियरी बैंकों के सभी चैक 30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे। ऐसे में आपको अभी ये इन चैक का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
बता दें एसबीआई की सभी सहयोगी बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ मैसूर,ए स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक का पहली अप्रैल 2017 में विलय हो गया है।
4 of 6
bank holiday
इसलिए एसबीआर्इ के अधिकारियों का कहना है कि अगर अभी तक इन बैंकों के ग्राहकों ने एसबीआर्इ की नयी चेक बुक के लिए आवेदन नहीं किया है, तो इसे पाने के लिए जल्द ही अपना आवेदन जमा करा दें। इसके बाद पुरानी चेक बुक और आर्इएफएस कोड अमान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
cheque
एसबीआई ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। एसबीआई ने ट्विट कर ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वो अपने लिए नए चेक बुक का आवेदन कर लें।
आपको बता दें कि पहली अप्रैल 2017 से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उसके पांच सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक का विलय किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि नयी चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन करें।