फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर-फार्मेसिस्ट से मारपीट: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोरोनेशन में कार्य बहिष्कार समाप्त

Mon, 31 Jan 2022 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

गुरुरात राजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। केंद्र के संचालकों ने रात को इस व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
श्रीनगर में विरोध प्रकट किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन विंग में डॉक्टर-फार्मेसिस्ट से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक में आज दाेपहर 12 बजे से कोरोनेशन अस्पताल में ओपीडी कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। वहीं इस दौरान चेतावनी गई कि अगर सोमवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार से जिले भर के सरकारी अस्पतालों में सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पर कोरोनेशन ओपीडी स्टाफ द्वारा किया जा रहा कार्यबहिष्कार वापस ले लिया गया है। अस्पताल के स्टाफ के वापस काम पर लौटने मरीजों और उनके तिमारदारों ने राहत की सांस ली है।

वहीं राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय, श्रीनगर गढ़वाल में इस घटना के विरोध में आज काली पट्टी बांध कर शांति पूर्वक विरोध प्रकट किया गया था। 

यह था मामला 
गुरुरात राजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। केंद्र के संचालकों ने रात को इस व्यक्ति को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने उनके मरीज को देखने में लापरवाही की है, जिसके चलते उसकी मौत हुई। इस बात को लेकर खूब हंगामा किया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह जैसे ही डॉक्टरों और फार्मेसिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी जानकारी लगी तो वह आक्रोशित हो गए। कोरोनेशन समेत जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप कर दी र्गईं। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा। अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मारपीट के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर दोपहर एक बजे बाद डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें