फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने गई युवती से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट का इलाज कराने अस्पताल गई युवती से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। युवती ने जब विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और प्रबंधन को शिकायत की। प्रबंधन ने डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही प्रेमनगर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी एक युवती पेट की समस्या से ग्रस्त थी। काफी दिनों से उसे पेचिस हो रहे थे। वह खुद को दिखाने के लिए ईएसआई अस्पताल बंजारावाला गई। वहां से उसे गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में दिखाने के लिए कहा गया। युवती तत्काल इस अस्पताल में आ गई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मिलनी थी।
युवती मंगलवार को रिपोर्ट लेने गई तो डॉ. पीके सिंघल ने उसे देखा। आरोप है कि डॉ. सिंघल उसे अपने साथ कमरे में ले गए। वहां चेकअप के बहाने उससे तमाम उल्टे सीधे सवाल किए जाने लगे। आरोप यह भी है कि डॉ. सिंघल ने उससे छेड़छाड़ की। युवती के शरीर पर इधर-उधर हाथ लगाने लगा। इसका जब उसने विरोध किया तो उसने डांटकर भगा दिया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को फोन कर अस्पताल बुला लिया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर निलंबित
परिजनों के साथ अस्पताल में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने वहां जोरदार हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे को देखते हुए वहां पर प्रबंधन और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंच गए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मिश्रा ने डॉ. पीके सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आज होंगे मजिस्ट्रेटी बयान
एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बुधवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। आरोपी डॉक्टर को बुधवार को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें