अब जमीन में पैसे बोएं और पैसे ही उगाएं। उत्तराखंड के लोग अब रुपयों की तरह पेड़ों का भी फिक्स डिपॉजिट करा सकेंगे।
पांच साल बाद उन्हें प्रति पेड़ दो सौ रुपए मिलेंगे। एक व्यक्ति या परिवार अधिकतम सौ पौध प्रतिवर्ष लगा सकता है। यह राज्य सरकार की ‘हमारा पेड़ - हमारा धन’ योजना के तहत होगा। इस साल आवेदन 31 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
प्रमुख सचिव वन रणबीर सिंह ने बताया है कि वन विभाग ने इस योजना को गुरुवार से लागू कर दिया गया है। पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों की निजी भूमि पर अकेले या संयुक्त रूप से खातेदार बन सकते हैं। पौधारोपण के इच्छुक आवेदकों को इसका फार्म वेबसाइट पर और वन विभाग के सभी कार्यालयों से मुफ्त मिलेगा।
पौधे रियायती दाम पर वन विभाग, उद्यान विभाग के अलावा पंजीकृत महिला पौधशाला, किसान पौधशाला आदि से खरीदे जा सकेंगे। इस वर्ष 50 हजार पौधों का लक्ष्य रखा गया है। आवेदक अधिक होने पर लाटरी निकाली जाएगी।