फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति के संरक्षण में सब निभाएं जिम्मेदारी : सुबोध

विज्ञापन
कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी के सभागार में आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव कार्यक्रम में मानव श्रंखला ब?
विज्ञापन
संगम ट्रस्ट का पांचवां स्थापना दिवस समारोह नगर निगम टाउन हाल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सभी को अपनी संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संगम ट्रस्ट इस कार्य को बखूबी कर रहा है। इससे अन्य सामाजिक संस्थाओं को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम आयोजित समारोह में विशिष्ठ अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि संस्कार और संस्कृतियों के संरक्षण में संगम ट्रस्ट का योगदान अतुलनीय है। समारोह के दौरान न्यायमूर्ति केडी शाही को न्यायिक सेवाओं, हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी एवं अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्र को प्रशासनिक सेवाआें, तुलाज ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन को शिक्षा के क्षेत्र में व प्रदीप शुक्ला को उनकी विष्टि सेवाओं के लिए ‘संगम ट्रस्ट’ सम्मान दिया गया। साथ ही ट्रस्ट से जुड़े हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष महिम वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में बॉलीवुड कलाकार शुभम तिवारी ने भोजपुरी गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत गाए। संस्था के सचिव डॉ. राजेश तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया। समारोह में संस्था अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति केडी शाही राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित, नरेश बंसल, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. नरेंद्र सिंह, वीपी पांडे, रवि उनियाल, अजय कुमार सिंह, जितेंद्र यादव, डॉ. सुशील ओझा, अरुणपति त्रिपाठी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, व्योमकेश दूबे, शिव मोहन सिंह, जसवीर सिंह हलधर, कोषाध्यक्ष शिवशंकर कुशवाहा, जटाशंकर तिवारी, जयप्रकाश तिवारी समेत तमाम पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें