फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी गंदगी में तो स्वस्थ आदमी भी बीमार हो जाएगा...

विज्ञापन
कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण करते जिला अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। इतनी गंदगी में तो अच्छा-खासा स्वस्थ आदमी भी बीमार हो जाएगा...। जगह-जगह गंदगी फैली है। वार्डों में लगे बेड पर चादरें तक नहीं बदली गई हैं। मंगलवार रात कोरोनेशन जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने यह बातें कही। उन्होंने जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को दो मरीज इमरजेंसी के बाहर बेंच पर लेटे हुए दिखे। उन्होंने पूछा तो एक मरीज ने बताया कि उनका अल्ट्रासाउंड होना है, लेकिन उनके पास पैसे नहीं हैं। नर्स ने बताया कि मरीज ने अल्ट्रासाउंड की फीस जमा नहीं कराई है। इस पर डीएम ने सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती को तुरंत मरीज का अल्ट्रासाउंड करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मरीजों से मानवीयता का व्यवहार किया जाए। इमरजेंसी में किसी भी डॉक्टर की ड्यूटी न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में इमरजेंसी की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने तुरंत डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का हाल देखकर कहीं से नहीं लग रहा कि ये राजधानी का जिला अस्पताल है। उन्होंने वार्डों में बेड पर गंदी चादरें बिछी होने और गंदगी बिखरी होने पर भी नाराजगी दिखाई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। ऐसी सफाई व्यवस्था रही तो बीमारी से निपटना ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
तुरंत ठीक करें लीकेज, 15 दिन में हस्तांतरित करें बिल्डिंग
जिलाधिकारी ने अस्पताल की नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग में लीकेज को लेकर पेयजल निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई और उसे तीन दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर सभी काम निपटाकर बिल्डिंग कोरोनेशन अस्पताल प्रबंधन को हस्तांतरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें