फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में डीएम कार्यालय का घेराव कल

विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर धरना देते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन 127वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने प्लांट के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय घेराव करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर एक फरवरी तक प्लांट से उठने वाली दुर्गंध निस्तारण के आदेश दिए थे। लेकिन अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लोग सांस संबंधित बीमारी का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने रामपुर, सिंघनीवाला और शेरपुर गांव क्षेत्र में भी जन जागरूक अिभियन चला लोगों को क्षेत्रीय लोगों के उत्पीड़न के बारे में जागरूक किया। कहा यदि शीघ्र ही प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तो लोगों को सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।
धरना देने वालों में राजेश शर्मा, विनोद चौहान, प्रेम सिंह नेगी, राहुल कुकरेती, सुशीला बर्थवाल, पूनम देवी, रेखा देवी, मुन्ना देवी, दीपा जोशी, प्रेमवती, कुसुम भट्ट, बीना बमराड़ा, शिवा नेगी, सरिता रावत, नीमा जोशी, आशा रावत, सपना शर्मा, नाजिम, रमाकांत त्यागी, शबाना, श्रीचंद बजाज, रजनीश, रविकांत, सुधीर रावत, निरंजन चौहान, आहना रावत, योगेंद्र नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें