फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की सड़कों का जायजा लेने खुद सड़क पर उतरे डीएम,

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की टूटी सड़कों और आम शहरियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मंगलवार को खुद सड़कों पर उतरे। जिलाधिकारी ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ कई किमी तक पैदल निरीक्षण किया। उनके साथ पैदल चल रहे अधिकारी अपने पसीने पोंछते नजर आए। डीएम ने दर्शनलाल चौक से लेकर आईएसबीटी तक पैैदल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों की मरम्मत में हो रही देरी पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। पैच वर्क का भी जायजा लिया और नई सड़क के हाल भी देखे।
विज्ञापन

डीएम ने सड़कों के निरीक्षण की शुरुआत लैंसडाउन चौक से की। इस दौरान तमाम अधिकारी अपनी वातानुुकूलित गाड़ियों को छोड़कर जिलाधिकारी के साथ चटख धूम में दौड़ लगाते नजर आए। डीएम ने कहा कि वे अधिकारियों के साथ लगातार सड़कों का पैदल निरीक्षण करेंगे। ऐसे में बेहतर यही है कि तमाम विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तेजी से कराएं। पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, जलसंस्थान, स्मार्ट सिटी परियोजना समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ दर्शनलाल चौक से लेकर आईएसबीटी तक पैैदल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों की मरम्मत में हो रही देरी पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
दर्शनलाल चौक होते हुए जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ पैदल प्रिंस चौक पहुंचे। यहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए गए पैचवर्क का निरीक्षण किया। इसके बाद लालपुल से इन्दिरेश अस्पताल के समीप पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी से लेकर कार्गी चौक और रिस्पना पुल विधानसभा तक स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों के साथ अन्य सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों की जमकर खबर ली। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि आपसी समन्वय के साथ सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्य पूरा हो चुका है वहां सड़क का पैचवर्क का कार्य जल्द पूरा करें। साथ ही सुनिश्चित कराया जाय कि सड़क उबड़ खाबड़ न हो।
विज्ञापन

नाली का ढक्कन खुुला होने पर हुए नाराज
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आईएसबीटी के समीप रेस्टोरेंट के सामने नाली का ढक्कन्न खुला होने पर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों से कहा कि एक घंटे के भीतर नाली का ढक्कन बंद करने के साथ उसकी फोटो भेंजे। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
दिन के बजाय रात में कार्य करें कार्यदायी संस्थाएं
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, जलसंस्थान, स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों से कहा कि दिन के समय जिन स्थानों पर यातायात अधिक है और निर्माण में दिक्कतें आ रही है वहां रात में कार्य कराया जाय। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों के अतिरिक्त कारगी चौक के समीप अंदरूनी सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिस्पना पुल के समीप हरिद्वार रोड पर क्रैक सीलिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय लोनिवि केे एक्सीक्यूटिव इंजीनियर राजेश कुमार, डीसी नौटियाल, राष्ट्रीय राजमार्ग से रचना थपलियाल, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक जगमोहन चैहान, जलसंस्थान के एसई आशीष भट्ट, एक्सीक्यूटिव इंजीनियर तनुज कांबोज समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें