फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बागी गांव में 25 साल बाद मनाई गई बाशिक महासू महाराज की दीपावली

Tue, 10 Nov 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैंद्रथ से अनुमति मिलने पर तीन दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन

- ढोल-दमाऊ की थाप पर महिलाओं का लोकनृत्य, अंतिम दिन जंदोई परंपरा के तहत बनेगा 20 फीट ऊंचा हाथी
संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। जौनसार-बावर के बावर क्षेत्र स्थित बागी गांव में 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बाशिक महासू महाराज की दीपावली पूरी आस्था, धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। तीन दिन तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में बावर और जौनसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, चारों भाई महासू देवताओं के प्रवास का क्रम हनोल, रडू, कुना और बागी गांव में निर्धारित है। हालांकि, पिछले ढाई दशक से देवता मैंद्रथ में ही विराजमान हैं। इस बार पूर्व स्याणा ब्रह्मानंद शर्मा के अनुरोध और नवनियुक्त स्याणा सुनील दत्त शर्मा के सम्मान में विशेष विनती की गई। महाराज की अनुमति मिलने के बाद बागी गांव में दीपावली मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आयोजन के पहले दिन मैंद्रथ में रणधियाला (छोटी दीपावली) मनाई गई। दूसरे दिन बागी गांव में अमावस्या की रात भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ और तीसरे दिन पारंपरिक भिरूड़ी की रस्म निभाई गई। इस दौरान महिलाओं और ध्यांतियों (गांव की विवाहित बेटियां) ने पारंपरिक गीतों पर मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-दमाऊ और रणसिंघे की धुनों ने पूरे उत्सव की रौनक को दोगुना कर दिया। वहीं, स्थानीय हास्य कलाकारों ने भी अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

हाथी पर विराजमान होंगे नवनियुक्त स्याणा
आयोजन के अंतिम दिन जंदोई की विशिष्ट परंपरा निभाई जाएगी। इसके तहत करीब 20 फीट ऊंचा लकड़ी का हाथी तैयार किया जाएगा, जिस पर नवनियुक्त स्याणा सुनील दत्त शर्मा विराजमान होंगे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अनीता डोभाल, पूर्व प्रधान रमेश डोभाल और सांस्कृतिक सचिव नरेश शाह सहित सभी ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें