फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2021: सैलानियों की बुकिंग से कॉर्बेट फुल, रेड अलर्ट जारी, वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 31 Oct 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस शाही ने भी अलर्ट जारी किया है। इन दोनों वन प्रभाग के जंगलों की सीमाएं खुलीं हैं और यहां पर शिकारियों के घुसने की सबसे ज्यादा आशंका है।
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली को लेकर कॉर्बेट पार्क में रेड अलर्ट जारी करते हुए वन कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। उल्लू के शिकार की आशंका को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं दीपावली के चलते सैलानियों से कॉर्बेट पार्क फुल है। कॉर्बेट के बिजरानी, झिरना, गर्जिया और ढेला जोन में सैलानी जंगल सफारी करेंगे। 

विज्ञापन


पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि ई-सर्विलांस सिस्टम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो थर्मल कैमरों की जद में आने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुबह से रात तक कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजरों को गश्त पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी की सीमा से सटे इलाकों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। 

वहीं, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस शाही ने भी अलर्ट जारी किया है। इन दोनों वन प्रभाग के जंगलों की सीमाएं खुलीं हैं और यहां पर शिकारियों के घुसने की सबसे ज्यादा आशंका है। ऐसे में इन वन कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व में भी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
दीपावली के दौरान वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पहले ही अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा  टाइगर रिजर्व क्षेत्र के हिरण, कांकड़, सांभर, उल्लू आदि वन्यजीवों के शिकार करने वालों की निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

इसलिए होती है उल्लू के शिकार की आशंका
संरक्षित श्रेणी में आने वाले उल्लू की जान दीपावली के दौरान सांसत में रहती है। तंत्र पूजा के कारण भी दिवाली के दौरान उल्लू के शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका रहती है। उल्लू को भले ही अशुभ माना जाता हो, लेकिन यह संपन्नता का भी प्रतीक है। यही धार्मिक मान्यता ही इसकी दुश्मन बन गई है। इसी कारण दीपावली पर उल्लू की तस्करी बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें