फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2021: नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती आज, ऐसे करने से अर्थिक स्थिति होगी ठीक

Wed, 03 Nov 2021 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Diwali 2021: बुधवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) के साथ ही हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस पर मंगलवार को लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी की। वाहन, घर, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े को खूब खरीदारी हुई।

विज्ञापन


नरक चतुर्दशी के साथ आज ही हनुमान जयंती
बुधवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) के साथ ही हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए यह पर्व नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।ज्योतिषों के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए। इसी दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है।

पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली महापर्व की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से हुई। ज्योतिषाचार्य राजीव भट्ट ने बताया कि नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: दीपावली के लिए 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम, तस्वीरें  

विज्ञापन

दिवाली की रात लक्ष्मी के सामने साबुत धानिया रखकर की जाती है पूजा

ज्योतिषाचार्य राजीव भट्ट ने बताया कि अगले दिन दिवाली पर शाम को पूजन में रोली, कुमकुम, चावल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, धूप, कपूर, 11 दीपक, चांदी का सिक्का, थाली पूजन सामग्री रखनी चाहिए। इसके बाद जलपात्र से थोड़ा जल लेकर और मंत्र का जाप कर मूर्तियों पर जल छिड़कना चाहिए।

पहले गणेश और गौरी का पूजन करना चाहिए
सबसे पहले गणेश और गौरी का पूजन करना चाहिए। इसके बाद कलश पूजन किया जाता है। पूजन के बाद घर की महिलाएं अपने हाथ से सोने चांदी के आभूषण आदि सुहाग की सामग्रियां लेकर मां लक्ष्मी को अर्पित करती हैं। 

दिवाली की रात भी लक्ष्मी के सामने साबुत धानिया रखकर पूजा की जाती है। अगले दिन उस धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। मान्यता है कि साबुत धनिया से पौधा निकल आता है और इससे अर्थिक स्थिति ठीक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें