फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: उत्तराखंड में दीपावली पर नहीं होगी चाइनीज पटाखों की बिक्री

Mon, 19 Oct 2020 11:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आयातित पटाखों की बिक्री रोकने पर केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश
  • प्रदेश सरकार जल्द ही जिलाधिकारियों को जारी करेगी दिशा निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में इस बार दीपावली पर चाइनीज या अन्य देशों से आयातित पटाखों की बिक्री नहीं होगी। पिछले कई सालों से पटाखों के आयात लाइसेंस पर प्रतिबंध होने के बावजूद दीपावली पर बाजारों में चाइनीज पटाखे खूब बिकते हैं।

विज्ञापन


इस पर केंद्र ने आयातित पटाखों की बिक्री रोकने के लिए राज्यों को सख्त कदम उठाने के दिशानिर्देश दिए हैं। शीघ्र ही सरकार की ओर से जिलाधिकारियों को पटाखों के आयात और बिक्री रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। 


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में सख्त हुआ खाद्य विभाग, मिठाई कब बनी, कब तक रहेगी ठीक, लिखना होगा जरूरी
विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से इस बार चोरी छिपे हो रहे पटाखों के आयात और बिक्री को रोकने के लिए राज्यों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोई भी व्यापारी बिना लाइसेंस के न तो पटाखों का स्टॉक रख सकेगा और न ही बेच सकेगा। देश में बनने वाले पटाखों को ही बेचने की अनुमति है। 

विज्ञापन

डीएम के माध्यम से जारी किए जाते हैं लाइसेंस

पटाखों की बिक्री के लिए डीएम के माध्यम से अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों की बिक्री को प्रतिबंधित कर पटाखा कारोबार के लिए एक निश्चित स्थान तय किया जाता है।

इस बार यदि किसी दुकान पर चाइनीज पटाखे बेचते जाते हैं तो विक्रेता को यह बताना होगा कि पटाखे कहां से खरीदे हैं। इससे आयातित पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें