फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः गंगा में खनन पर तेज हुई तकरार

Tue, 02 Jun 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में खनन को लेकर तलवारें तन गई हैं। एक तरफ खनन बंदी की मांग को लेकर मातृसदन की ओर से आंदोलन किया जा रहा है, दूसरी ओर खनन समर्थक भी मैदान में उतर गए हैं। हरिद्वार जिले में खनन बंदी के विरोध में समर्थकों ने अपने-अपने सिर मुंडवाए और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी।
विज्ञापन


खनन की मांग को लेकर समर्थकों ने सोमवार से सतीकुंड पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। खनन करने वालों ने सुबह अनशन स्थल पर सिर मुंडवाए। सबसे पहले साधु वेशधारी बाबा बालकनाथ ने मुंडन करवाया, उसके बाद कई लोगों ने मुंडन कराया।

इसके बाद सभी देशरक्षक तिराहे पर एकत्र हुए और मातृसदन के स्वामी शिवानंद सरस्वती का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हुई। यहां खनन करने वालों ने एक ट्रैक्टर में भी आग लगा दी।
विज्ञापन


खनन करने वालों का कहना है कि मातृसदन के दबाव में जिले में खनन बंद किया गया है। इससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। वहीं जिलाधिकारी हरिचंद्र सेमवाल ने कहा है कि अब इस मामले में शासन के निर्देशों के अनुसार काम किया जाएगा।

शिवानंद बोले, प्रशासन प्रायोजित है आंदोलन
मातृसदन की ओर से आरोप लगाया गया कि खनन करने वालों का धरना प्रशासन की ओर से प्रायोजित है। मालूम हो कि गंगा में खनन के मसले पर स्वामी शिवानंद 21 मई से अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें