फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में नए रूट के लिए जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे राय

Wed, 21 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मार्ग
विज्ञापन
प्रदेश में नए परिवहन रूट खोलने के लिए ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुखों, क्षेत्रीय लोगों और वाहन चालकों का भी मशविरा लिया जाएगा। जनप्रतिनिधि और आम लोग जो रूट सुझाएंगे, वहां वाहन चलाने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन मंत्री नव प्रभात ने बुधवार को विधानसभा कक्ष में हुई बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि अपडेट करके प्रस्तावित वाहन रूटों की सूची जल्दी से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाएं बनी हैं। इन क्षेत्रों में आने-जाने के संसाधन नहीं है। परिवहन विभाग ने विभिन्न जनपदों में बढ़ी आबादी के संबंध में सर्वे कराया था। इसी आधार पर एआरटीओ ने नए परिवहन रूट प्रस्तावित किए हैं। सभी जिलों के एआरटीओ ने प्रस्तावित रूटों का ब्योरा परिवहन मंत्री को उपलब्ध कराया।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए बसे क्षेत्रों और ऐसे आबादी वाले इलाके जहां आने जाने के संसाधन नहीं हैं, वहां के जनप्रतिनिधियों से रूट के चिन्हीकरण के संबंध में मशविरा करें। वाहन चालकों से भी राय लें। जो नए रूट वह सुझाएं उन्हें सूची में शामिल करें। प्राथमिकता वाले परिवहन रूटों की सूची पहले उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें