फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा की मार से कराहते रहे लोग, घंटों नहीं पहुंची मदद

Fri, 01 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आपदा के कई घंटें बाद तक नहीं पहुंच पायी राहत टीमें
  • सड़कें बहीं, NDRF, SDRF, ITBP जवानों को घटनास्थल तक पहुंचने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में घटनास्थल पर जाते ITBP के जवान - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने से हुई तबाही ने प्रदेश के आपदा प्रबंधन की कलई खोल दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही बादल फटने हुई भारी तबाही के चलते आपदा पीड़ित घंटों कराहते रहे लेकिन आपदा के कई घंटे बाद तक पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते सड़कों के टूट जाने से जहां एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की राहत टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पडी, वहीं मौसम की खराबी के चलते धारचूला से हेलीकॉप्टरों की उड़ान भी नहीं हो सकी।

ऐसा होने से राहत कार्य काफी देर से शुरू हो पाए। आखिरकार जैसे जैसे राहत टीमों में शामिल अधिकारी, राहतकर्मी घटनास्थलों पर पहुंचे और राहत अभियानों को शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में खराबी के चलते हेलीकॉप्टर नहीं भर पाए उड़ान

बस्तड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तैयार सेना का हेलीकॉप्टर - फोटो : अमरउजाला
धारचूला से भी हेलीकॉप्टर तब उड़ान भर पाए जब मौसम में थोड़ी बदलाव आया। उसके बाद घटनास्थल से गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ व मिर्थी लाया गया।

दूसरी ओर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सचिवालय परिसर में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम को भी सूचनाएं लेने-देने में भी भारी परेशानियां उठानी पड़ी।

आपदा के चलते संचार व्यवस्था चरमरा जाने से सूचनाओं के आदान प्रदान में दिक्कतें हुई। कंट्रोल रूप में उपस्थित आपदा सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव सी. रविशंकर समेत शासन के आला अफसरों को सूचनाएं लेने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Published By: Vivek Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें