अगर आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 19 जुलाई से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस काउंसिलिंग से निजी और सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 14,898 सीटों पर एडमिशन मिलेगा।
यूबीटीईआर ने पॉलिटेक्निक दाखिलों के लिए 28 और 29 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप) का आयोजन किया था। इसमें करीब 25 हजार स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए थे। अब इन स्टूडेंट्स के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। इससे सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों की 5103 सीटें और निजी पॉलिटेक्निक की 9795 सीटें भरी जाएंगी।
स्टूडेंट्स घर बैठे अपनी च्वॉइस भर सकते हैं। तीन फेज में होने वाली काउंसिलिंग में सीट अलॉट होने की जानकारी भी एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिल जाएगी। काउंसिलिंग में कोई फीस नहीं देनी है।
काउंसिलिंग शेड्यूल
फर्स्ट फेज
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फीलिंग : 19 जुलाई से 22 जुलाई
सीट अलॉटमेंट की डेट : 25 जुलाई
अलॉट सीट पर दाखिले की डेट : 26 जुलाई से 30 जुलाई
सेेकेंड फेज
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फीलिंग : 02 अगस्त से 05 अगस्त
सीट अलॉटमेंट की डेट : 05 अगस्त
अलॉट सीट पर एडमिशन की डेट : 09 अगस्त से 14 अगस्त
थर्ड फेज
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फीलिंग : 19 अगस्त से 21 अगस्त
सीट अलॉटमेंट की डेट : 23 अगस्त
अलॉट सीट पर एडमिशन की डेट : 24 अगस्त से 27 अगस्त
कोई दिक्कत आए तो यहां करें संपर्क
मोबाइल नंबर : 7456962568, 7456962578
ई-मेल : jeep.ubte@gmail.com
यहां भरें च्वॉइस : www.ukcounseling.nic.in