आज रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर ट्राला पलटने से मार्ग बाधित हो गया, जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं चमोली जिले के गौचर-सिदोली सड़क पर मैक्स वाहन पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और सात लोगों को चोट आई है।
आज सुबह चमोली जिले के गौचर-सिदोली सड़क पर मैक्स वाहन पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया, जिसे श्रीनगर रेफर किया गया है। वहीं छह लोगों को मामूली चोट आई है। इनका इलाज गौचर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वाहन में आठ लोग बैठे थे।