फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार के साझेदार से रुपये लेकर नहीं लौटाए, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक व्यक्ति पर अपने साझेदार के रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि यह रुपया उसने ऊधार कहकर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि प्रकरण को अभिषेक बिष्ट निवासी निकट श्याम सुंदर मंदिर, पश्चिमी पटेलनगर ने तहरीर दी है। आरोप है कि सुरेंद्र नगर, महाराष्ट्र निवासी केदार उनके लाइट्स आउट ई-स्पोर्ट्स कंपनी में साझेदार था। आरोप है कि उसने बीते साल सितंबर में पीड़ित से 15 लाख रुपये उधार मांगे। झांसा दिया कि उसके सारे बैंक खाते ब्लॉक हो गए हैं। पीड़ित ने बिजनेस के दौरान के विश्वास को देखते हुए उसे अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 15 लाख रुपये दे दिए। उसने कुछ दिन बाद रुपये लौटाने की बात कही। लेकिन, वापस नहीं किए। इसे लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें