फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पाठ्यक्रम में शामिल हो सकता है योग

Mon, 17 Apr 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि पर्यावरण के दुष्प्रभाव रोकने और अन्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए युवाओं को योग विद्या के लिए प्रेरित करना होगा। सरकार योग विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रयास भी कर रही है। 
विज्ञापन


एसएसजे परिसर में योग विभाग की ओर से आयोजित भावातीत ध्यान द्वारा व्यक्ति विकास कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग शिक्षा को बढ़ावा देने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस विधा को पढ़ाने वाले शिक्षकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने को प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

योग विधा सहित अन्य पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को ठोस योजना तैयार की जा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग शिक्षा के उन्नयन के लिए काम किया जाएगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें