फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिल्ली से लंदन तक धामी सरकार ने जुटाया 19600 करोड़ का निवेश, लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम

Fri, 29 Sep 2023 08:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिसंबर माह में आने वालेे वैश्विक निवेश सम्मेलन के लिए दिल्ली में 14 सितंबर को करटेन रेजर में 7600 करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया। इसके अलावा ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम में पहले अंतरराष्ट्रीय रोड शो में 1200 करोड़ का निवेश जुटाया गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली से लंदन तक धामी सरकार ने अब तक 19600 करोड़ का निवेश जुटा दिया है। सरकार ने सम्मेलन से पहले लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे से लाैटेंगे। दिसंबर माह में आने वालेे वैश्विक निवेश सम्मेलन के लिए दिल्ली में 14 सितंबर को करटेन रेजर में 7600 करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया। इसके अलावा ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम में पहले अंतरराष्ट्रीय रोड शो में 1200 करोड़ का निवेश जुटाया गया।

ये भी पढ़ें..रुद्रप्रयाग : आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, लोग पीछे भागे तो झाड़ियों में छोड़ा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में दुबई, सिंगापुर और कनाडा में अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित होने है। साथ ही दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई में रोड शो के माध्यम से निवेशकों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें