फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैतिक परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीजीपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पुलिस में आयोजित होने वाली रैतिक परेड का सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। परेड का जायजा डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी व अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। डीजीपी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड की गाइडलाइन के तहत व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

दरअसल, हर वर्ष 21 अक्तूबर को शहीद दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कई गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस बार यह आयोजन बेहद कम लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। परेड में फोर्स को को भी कई प्रकार के अतिरिक्त दिशा निर्देशों के साथ सीमित संख्या में ही रहने के निर्देश हैं। सोमवार को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार और डीआईजी देहरादून अरुण कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें