फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी यादव की सजा पर भर आया भाटी की बेटी का गला

Wed, 11 Mar 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी गाजियाबाद के विधायक महेंद्र सिंह भाटी की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव और उनके साथियों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने पर भाटी की बेटी रानी देवयानी सिंह को काफी संतोष मिला है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि देर से ही सही, लेकिन उनके परिवार को न्याय मिला है। उन्हें उम्मीद थी कि एक न एक दिन हत्या करने वालों को सजा जरूर मिलेगी।

खानपुर के विधायक एवं खनन परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह दिवंगत विधायक महेंद्र सिंह भाटी की बेटी हैं। जब से इस मामले की सुनवाई शुरू हुई थी हर पल उनकी और उनके परिवार की नजर कोर्ट की ओर लगी थी।
विज्ञापन

पिता को याद कर भर छलक आईं आंखे

आज जब देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट ने डीपी यादव और उसके साथियों को सजा सुनाई तो रानी देवयानी सिंह अपने परिवार के साथ देहरादून स्थित आवास पर मौजूद थी। सुबह से ही पूरा परिवार फैसले का इंतजार कर रहा था। टीवी और परिचितों के माध्यम से उन्हें सजा के बारे में जानकारी मिली।

अमर उजाला से फोन पर वार्ता करते हुए रानी देवयानी सिंह और उनके पति कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिसने जैसा किया था उसके साथ वैसा ही हुआ। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

कहा क‌ि यह उम्मीद पहले से ही थी कि हत्यारोपियों को एक न एक दिन सजा जरूर मिलेगी। पिता को याद कर देवयानी का गला भर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें