फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया के चेईता शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाया जागड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। साहिया -क्वानू मोटर मार्ग पर स्थित चेईता शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को शिव जागड़ा मनाया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


मंदिर में सुबह 8.00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और माथा टेका। मान्यता है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। श्रद्धालुओं ने भंडारा और प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। यह शिव जागरा हर साल चेईता मंदिर में आयोजित होता है। जागड़े के आयोजन में कई गांवों के लोगों का सहयोग रहा। इनमें चिवोऊ, सलगा, कोठा तारली, नराया, सेंसा और कोटी बमटाड शामिल हैं। इन लोगों ने श्रद्धालुओं को भंडारा खिलाने में मदद की। उन्होंने प्रसाद वितरण का कार्य भी संभाला।
इस अवसर पर पुजारी राजेश शर्मा, समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह तोमर, देव भंडारी दिनेश तोमर, चतर सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर, अतर सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह तोमर, हंसराम शर्मा, दिगंबर सिंह, राहुल चौहान, कुंदन सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें