फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी आईपीओ के विरोध में कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में आईपीओ शुरू करने के विरोध में इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बुधवार को एलआईसी के नेहरू कॉलोनी स्थित मंडल कार्यालय में कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि सरकार का यह फैसला एलआईसी के सार्वजनिक चरित्र को नष्ट करने और एलआईसी के लाखों पॉलिसीधारकों के स्वामित्व वाली अमूल्य वित्तीय संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में एक कदम है। एलआईसी ने बीते 70 वर्षों में देश की तरक्की में कई लाख करोड़ रुपये का योगदान विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं में दिया है। संगठन के उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि वित्तीय कारणों से निगम का विनिवेश करना एक झूठ है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से जल्द यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में मदन पंवार, तन्मय, सतीश शाह, उमेश धीमान, मुकेश नौटियाल, अमित चक्रवर्ती, नरेंद्र सेमवाल, कैलाश खुकसाल, शशि, गीता जोशी, अनिल शर्मा, प्रदीप थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें