विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट से भेंट की। उन्होंने वार्ड नंबर दो की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने भट्टा सड़क के निर्माण, सफाई व्यवस्था और अन्य निर्माण कार्यों के एस्टीमेट जल्द बनाने पर जोर दिया। अधिशासी अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय जैन, वार्ड दो की सभासद सोनिया वर्मा, पूर्व सभासद जावेद खान, संयम जैन, सतपाल, क्षितिज वर्मा, गजेंद्र चावला, प्रमोद चावला, हरचरण लाल आदि उपस्थित रहे।