फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में नई लाइन डालने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार ने जलसंस्थान साउथ जोन के ईई आशीष भट्ट और नॉर्थ जोन की ईई मोनिका वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेयजल अभाव वाले क्षेत्रों में नई पाइप लाइन डालने की मांग की। उन्होंने गंदे पानी की समस्या को भी तत्काल ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पानी के आभाव से जनता के लिए समस्या बढ़ती जा रही है। शहर के ईसी रोड, आर्य नगर, डीएल रोड, न्यू रोड, चन्दर नगर, पी.एन.टी कॉलोनी, आराघर बलवीर रोड, पूरण बस्ती भाग-2, चुक्खूवाला, इंदिरा कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों में लागों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। कहा कि खोदाई के कारण नाली-नाले व सीवरेज के पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिसकी वजह से पानी सीवेज के साथ मिलकर लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। शिकायत के बाद भी जल संस्थान और न ही अन्य किसी विभाग इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। कहा कि वेदानपुरम सहस्त्रधारा रोड व कई क्षेत्रों में करीब 10 दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने पानी की समस्या के निदान के लिए नई पाइप लाइन डाने की मांग की। जिससे कि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम व पार्षद नीनू सहगल, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, मंजुला तोमर, नीरज नेगी, आशु रतूडी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें