फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः उत्तराखंड में अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया घटना को षड्यंत्र

Wed, 26 Feb 2020 06:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में हो रही हिंसा को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर उत्तराखंड में पुलिस और खुफिया एंजेसी सर्तक हो गई हैं। पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति भारत में आए और ऐसे में जो कुछ दिल्ली में हुआ, वह सोचे समझे षड्यंत्र के तहत हुआ है। इसके जरिए देश को बदनाम करने की कोशिश की गई है। मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन

षड्यंत्र में शामिल एक-एक को पकड़ा जाना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस षड्यंत्र में शामिल एक-एक को पकड़ा जाना चाहिए। एक-एक को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए। उत्तराखंड में सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति है।

वहीं आज बुधवार को विधानसभा में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, राज्यमंत्री रेखा आर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बैठे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हर बुधवार और बृहस्पतिवार के दिन मंत्रियों को विधानसभा में बैठने के निर्देश दिए हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें