महेंद्र सिंह चौहान का साला इंद्र सिंह ही इस मकान में रहता है। पहले दिए गए 60 लाख रुपये उसने बेड के नीचे और जूतों के डिब्बों में छुपाकर रखे थे। सीबीआई ने वहां से कुल 1.59 करोड़ रुपये बरामद किए। सुबह करीब चार बजे सीबीआई दोनों आरोपियों और बरामद रकम को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
दो बैंकों से मंगाई गईं मशीनें
सभी नोट पांच सौ और दो हजार के थे। लेकिन, नोट अलग-अलग जगहों पर छुपाकर रखे गए थे। सभी को इकट्ठा किया गया और गिनने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा व यूनियन बैंक से नोट गिनने की मशीनें मंगाई गईं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, नोट गिनने और फर्द बनाने में तकरीबन पांच घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।