फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता के नाम जारी किया ऑडियो संदेश, किए ये वादे

Mon, 24 Aug 2020 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता को दिया संदेश
  • लोगों से किया मुफ्त बिजली-पानी और मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो नमस्कार! मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। आइए हम सब मिलकर देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें...। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक ऑडियो क्लिप के जरिए यह संदेश उत्तराखंड के लोगों तक पहुंचाया है। सोमवार को देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में एक मिनट के इस इस ऑडियो संदेश को जारी किया गया। 

विज्ञापन


ऑडियो क्लिप में अरविंद केजरीवाल लोगों से कुशलक्षेम पूछकर बात शुरू करते हैं। संदेश में उन्होंने कहा कि देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें, जहां लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा मुहैया हो।


उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में भी हालात बेहद खराब थे। कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इसीलिए लोगों ने अपनी खुद की पार्टी यानी आम आदमी पार्टी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की तरह सुविधाएं हो सकती हैं

केजरीवाल का कहना है कि उत्तराखंड में भी बिजली और पानी की सुविधा मुफ्त दी जा सकती है। दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सड़कें बन सकती हैं। उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा सकते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार कोरोना से निपटने में काफी हद तक सफल रही है। 

ऑडियो संदेश जारी करते हुए पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश उत्तराखंड के लगभग 70 लाख लोगों तक पहुंच रहा है। ऑडियो क्लिप के जरिए केजरीवाल देवभूमि की जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें