चारों दोस्त नदी में नहाने उतरे थे।
संगम स्थल पर स्नान करते समय पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आकर एक युवक बह गया। पुलिस गंगा के दोनों किनारों पर युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी देवेंद्र भारद्वाज, पुनीत कुमार, महेश, यतेंद्र मोहन व शाहरुख देवप्रयाग घूमने आए थे।
नहाते वक्त फिसला पैर
मंगलवार सुबह वे देवप्रयाग पहुंचे। यहां पांचों दोस्त करीब नौ बजे नहाने के लिए संगम स्थल गए। नहाते वक्त शाहरुख खान (22) पुत्र फरवा खान निवासी पालम कॉलोनी दिल्ली पांव फिसलने से गंगा की तेज धारा में बह गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान वह गंगा नदी के मोटर पुल तक दिखता रहा। पुलिस युवक की तलाश में गंगा के दोनों ओर सर्च अभियान चला रही है। गौरतलब बात यह है कि गंगा दशहरा होने के बावजूद नगर पंचायत और पुलिस की ओर से संगम स्थल पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।