आदित्य ने दावा किया कि उसे पहले बताया गया था कि थैले में संरक्षित पशु के अंग हैं। हालांकि, जब उसे थैले में पैसे होने का अंदेशा हुआ तो उसने खुद को घटनाक्रम से अलग करने की बात कही। इस पर सिद्धांत ने उसे धमकी दी कि यदि उसने साथ नहीं दिया तो उसे मार दिया जाएगा। आदित्य ने वीडियो में सिद्धांत बड़ोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक सेखावत को भी लूटकांड में शामिल बताया है। उसने आरोप लगाया कि अब इस मामले में उसे निशाना बनाया जा रहा है और उसकी जान को खतरा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि होना बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद लूटकांड में शामिल लोगों और वारदात की साजिश को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें कही गई बातों की सत्यता की पुष्टि के बाद इसे जांच में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा भी कोई भी व्यक्ति इस प्रकरण में कुछ भी जानकारी देना चाहता है तो वह कार्यालय आकर अपनी बात रख सकता है। पूरी निष्पक्षता के साथ हम सभी बिंदुओं की गहराई से जांच करेंगे।
- जया बलोनी, एसपी देहात
आदित्य का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पुलिस की ओर से ही जारी करवाया गया है। आदित्य, सिद्धांत, कार्तिक और दीपक आदि एक ही ग्रुप के हैं और सभी आपस में दोस्त हैं। बजरंग दल इस घटना में किसी को भी निर्दोष नहीं बता रहा है पर मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है इसलिए बड़ी एजेंसी से इसकी जांच हो।
- विकास वर्मा, प्रांत मिलन प्रमुख, बजरंग दल