झांसे में आकर बैंक खाते की जानकारी न दें
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक या खाते से जुड़ा सिम कार्ड किसी को न सौंपें। आर्थिक सहायता, कमीशन या अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधी बैंक खातों का दुरुपयोग कर सकते हैं। अपने खाते से किसी अन्य व्यक्ति के संदिग्ध लेन-देन न होने दें। साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।