सोमवार को तड़के राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से दूनवासियों को खासी राहत मिल गई।
रविवार को भी शाम होते होते मौसम अचानक बदल गया। दिनभर तेज धूप और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से खासी राहत मिली। बारिश से पारा पांच डिग्री गिर गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी है।