फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: रास्ता दिखाने के बहाने बुजुर्ग काश्तकार को गली में ले गए तीन युवक, बिक्री से मिले 40 हजार लूटे

Fri, 04 Oct 2024 10:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

अरबी की बिक्री से मिले 40 हजार रुपये लेकर बुजुर्ग अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान मुख्य बाजार में अमर स्वीट्स के पास उन्होंने एक युवक से रास्ता पूछा। युवक उनको छोटा रास्ता बताने के बहाने एक गली में ले गए। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंडी में अरबी बेचने आए कालसी क्षेत्र के एक बुजुर्ग काश्तकार को छोटा रास्ता दिखाने के बहाने दो- तीन अज्ञात युवकों ने उनसे 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कालसी तहसील क्षेत्र के गांगरोऊ निवासी थापा सिंह विकासनगर कृषि मंडी में अरबी बेचने आए थे। अरबी की बिक्री से मिले 40 हजार रुपये लेकर वह अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान मुख्य बाजार में अमर स्वीट्स के पास उन्होंने एक युवक से रास्ता पूछा। युवक उनको छोटा रास्ता बताने के बहाने एक गली में ले गए। 

Uttarakhand News: विद्युत उपनल संविदाकर्मियों के नियमितिकरण का प्रस्ताव भेजेगा यूपीसीएल, मिला आश्वासन
विज्ञापन


बुजुर्ग के मुताबिक युवक ने उन्हें अरबी बेच कर मिले रुपये दिखाने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने जेब से रुपये निकाले एक-दो युवक पीछे से आ गए। युवकों ने उनसे रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो-तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें