फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विजिलेंस की कार्रवाई; ऋषिकेश से यूजेवीएनएन का जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 03:27 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आरोपी द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले जेई फैसल खान की ओर से पेमेंट के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के अवर अभियंता फैजल खान को बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवर अभियंता के घर और कार्यालय में भी विजिलेंस ने तलाशी ली है, जिसमें कई तरह के दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी को शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार पशुलोक बैराज के काम में टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले एक ठेकेदार ने डायल 1064 पर शिकायत की थी। बताया था कि वह यहां पर एक छोटे से काम का टेंडर लेना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी किया। इस बीच अवर अभियंता फैजल खान ने उनसे संपर्क किया। फैजल खान ने कहा कि वह उन्हें टेंडर दिलवा सकता है। बशर्ते इसके लिए उन्हें कुछ पैसे खर्च करने होंगे।

Dehradun: पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर जैकी गिरफ्तार, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर सहित कई गंभीर मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर फैजल खान ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये मांगे मगर शिकायतकर्ता इसे देने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद आरोपी ने रकम को घटाकर 50 हजार कर दिया, जबकि शिकायतकर्ता रिश्वत देना ही नहीं चाहते थे। पूरे प्रकरण की शिकायत उन्होंने विजिलेंस से कर दी।

विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की तो मामला सही पाया गया। फैजल खान ने शिकायतकर्ता को बृहस्पतिवार को रिश्वत की रकम लेकर ऋषिकेश बुलाया था। उनके साथ में विजिलेंस ने ट्रैप टीम भेज दी, आरोपी फैजल खान ने जैसे ही उनसे रुपये पकड़े, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें