कहा कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचने उनका भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधारीकरण के लिए 15 पीआरडी कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। साथ ही सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को उठाने के लिए तहसील क्षेत्र में तीन क्रेन भी दी गई है। एसएसपी ने सभी कोतवाली थाना और चौकी प्रभारी को अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सड़कों पर उतरेगी तो अपराध पर अंकुश लगेगा।