फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लगातार कई चुनौतियों के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह की विदाई, पुरानी सीट एसटीएफ पर ही बैठेंगे

Sat, 14 Feb 2026 08:49 PM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह  हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की चर्चाएं हर महीने रह रहकर सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। पिछले महीने अंतिम चर्चा यह हुई कि अब होली के बाद तबादले होने हैं। इसी बीच हुए विक्रम हत्याकांड के चलते यह सूची एकाएक फाइलों से बाहर बाहर आ गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस सूची को करीब डेढ़ महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। बात अगर तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी की करें तो अजय सिंह अब फिर से अपनी पुरानी सीट एसटीएफ पर ही बैठेंगे। सिंह यहां पर दो साल से ज्यादा समय तक रहे थे। उस दौरान नकल माफिया पर कार्रवाई से लेकर साइबर फ्रॉड के कई खुलासे उनके नाम रहे।

ये भी पढे़ं...Haridwar:  बीएएमएस के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-मैं एक असफल इंसान हूं, जिंदगी से हार गया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हरिद्वार का अल्पकालिक कार्यकाल भी ठीक रहा। इसके बाद जब देहरादून आए तो यहां कार्यकाल के करीब डेढ़ माह बाद ही रिलायंस डकैती कांड की चुनौती सामने आई। बदमाश पकड़े मगर रिकवरी अब भी पहेली बनी है। लगातार कई चुनौतियां आईं पर अब ऐसी चुनौती आई कि उन्हें विदाई ही दे गई। हालांकि, उन्हें जो जिम्मेदारी अब मिली है वह जिले के कप्तान से कमतर नहीं बल्कि बड़ी ही मानी जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें