फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हवन-यज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। आर्य समाज मंदिर में शिवरात्रि पर्व महर्षि दयानंद बोधोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित चंद्र शास्त्री वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला मेरठ के पंडित चंद्र शास्त्री ने वैदिक ऋचाओं के मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान वैदिक विद्वान आचार्य प्रमोद ने महर्षि दयानंद के मूलशंकर से दयानंद बनने तक की घटना का विस्तार से वर्णन किया। पंजाब से आए पंडित जगत वर्मा ने कौन कहे तेरी महिमा, कौन कहे तेरी माया... गुरुदेव प्रतिज्ञा है मेरी पूरी करके दिखला दूंगा आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान यजमान अमिताभ अनिरूद्ध, विवेक कुमार, सोनिका वालिया, आयुष्मान, सुधा वालिया, विजया बनी, दिनेश डंग, पूनम रोहिला, दयानंद तिवारी, गंभीर सिंह सिंधवाल, कुलदीप तोमर, सुषमा तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें