फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

Thu, 16 Jan 2014 09:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की शिवांगी जोशी इन दिनों छोटे पर्दे पर छा गई है। शिवांगी के कॅरियर की शुरुआत जीटीवी में नेगेटिव रोल से जरूर हुई लेकिन इस एंट्री ने उनको नई पहचान दिला दी।
विज्ञापन


डांस का बेहद शौक
इसके बाद शिवांगी ने कुछ चैनल्स के लिए विज्ञापन किए और अब कलर्स पर शुरू हुए नए सीरियल में वह सेकेंड लीड रोल निभा रही हैं। सहस्त्रधारा रोड के गुजराड़ा क्षेत्र में रहने वाली शिवांगी जोशी को डांस का बेहद शौक था।

पढ़ें, 17 को होगा बहुगुणा को सबसे ज्यादा 'खतरा'

दस साल की उम्र से शिवांगी उत्तराखंड सहित दूसरे राज्यों में भी नृत्य करने जाती थीं। शिवांगी ने बताया कि तब सभी लोग कहते थे कि शिवांगी सुंदर है और डांस भी अच्छा करती है। उसको एक्टिंग के लिए कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस पर मेरी मां यशोदा जोशी मुझे मुंबई ले गईं। यहां जान-पहचान न होने के बावजूद मां हर जगह मेरे लिए कोशिश करती रहीं।

जहां भी ऑडीशन होते, हम वहां जाते। आखिरकार कुछ ही समय में मुझे जीटीवी पर आने वाले सीरियल ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचौली’ में काम मिला।

पढ़ें, अलग होकर बनाई नई पंचायत, बहू को बनाया प्रधान

इस सीरियल में मुझे नेगेटिव लीड रोल मिला। इसमें मेरा नाम त्रिशा था। पहले ही सीरियल में लीड रोल मिलना भले ही व नेगेटिव था पर मेरे लिए बड़ी बात थी।

वह भी बिना किसी सपोर्ट के। शिवांगी ने बताया कि इसके बाद चैनल वी पर आने वाले गुमराह के लिए उन्होंने लीड रोल किया।

पढ़ें, 'इसलाम में है बेटियों का अहम रोल'

इस दौरान उन्होंने चैनल वी के प्रमोशन का विज्ञापन भी किया और अब कलर्स पर आने वाले सीरियल बेइंतहा में आयत का रोल निभा रही हैं।

आयत है बेहद चुलबुली
शिवांगी ने बताया कि मंगलवार को ही मुझे मुंबई पहुंचे आठ महीने हो गए। इस बीच मुझे लगातार काम मिलता रहा। यह सब मेरी मां की वजह से ही संभव हो पाया। अब कलर्स सीरियल में मेरा जो किरदार है, वह बेहद चुलबुला है।

पढ़ें, मुल्कों की दूरियां मिटाने पाकिस्तान से आया 'पैगाम'

मैं असल जिंदगी में भी ऐसी ही हूं। बेइंतहा सीरियल में आयत, आलिया की बहन बनी है। आलिया लीड रोल में है। इसमें आयत अपनी बहन आलिया को उसके प्यार जै़न से मिलाने की पूरी कोशिश करती है।

इस कोशिश में कई जगह आयत ही लीड रोल में नजर आती है। शिवांगी की मां यशोदा जोशी ने बताया कि उनकी बेटी अभी सोलह साल की ही है, लेकिन उसकी समझ ने ही उसे काम दिलाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें