फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा केस: अधिवक्ता विरमानी की जमानत सत्र न्यायालय से भी खारिज, दो घंटे चली सुनवाई

Wed, 27 Sep 2023 06:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अधिवक्ता विरमानी को इसी साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भी रखा गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता कमल विरमानी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी अधिवक्ता कमल विरमानी की जमानत जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की कोर्ट ने भी खारिज कर दी। कोर्ट ने बुधवार को दो घंटे सुनवाई की और प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन


रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अधिवक्ता विरमानी को इसी साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भी रखा गया। निचली अदालत में विरमानी ने जमानत अर्जी लगाई, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी। पिछले सप्ताह विरमानी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।

देहरादून: पुष्पांजलि ग्रुप पर कसा पुलिस का शिकंजा, 41 बैंक खाते किए फ्रीज, मिला 205 करोड़ का लेनदेन
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने कहा था कि विरमानी को उसे मुंशी और एक अन्य आरोपी के बयानों के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य कोई ठोस साक्ष्य पुलिस के पास नहीं हैं। इस पर अभियोजन का तर्क था कि विरमानी की निगरानी में ही सारा काम हुआ है। रजिस्ट्री विरमानी के चेंबर में तैयार की गईं, इस बात के पुख्ता साक्ष्य पुलिस के पास हैं। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें