फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हफ्तेभर में किया डकैती का खुलासा

Sun, 05 Oct 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के जस्सोवाला गांव में 26 सितंबर की रात परिवार को बंधक बनाकर की गई डकैती का पुलिस ने हफ्तेभर में खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटी बोलेरो के साथ डकैती में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डकैती में शामिल थे सात बदमाश
उनकी निशानदेही पर तिमली के जंगल से डकैती में प्रयुक्त दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं। वारदात में फुरकान निवासी जौला बुढ़ाना और एक अन्य बदमाश शामिल था। दोनों की तलाश की जा रही है। डकैती में कुल सात बदमाश शामिल थे।

डकैती कांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय रौतेला ने बताया मुखबिर की सूचना पर डकैती में शामिल छोटा उर्फ मुंतजिर पुत्र हासिम और मसकूर खान पुत्र महफूज खान दोनों निवासी नगलाझंडा थाना बेहट सहारनपुर, यूपी को छुटमलपुर से दबोचा गया, उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी और 1500 रुपये की नकदी मिली।
विज्ञापन


डकैती में शामिल तीन अन्य बदमाश आबिद पुत्र गय्यूर, वकील पुत्र यासीन दोनों निवासी हलालपुर थाना छपरौली जिला बागपत, यूपी और नफीस पुत्र वसीम निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, यूपी को थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर से पकड़ा गया। उनके पास से लूटे गई एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पाजेब और बोलेरो का परमिट बरामद हुआ।

मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद से लूटी बोलेरो को बुढ़ाना से बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का आपराधिक इतिहास यूपी पुलिस से पता किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी देहात मणिकांत मिश्र, सीओ स्वप्न किशोर सिंह मौजूद रहे।

कपड़ों की फेरी लगाने वाले की थी रेकी
डकैती का मास्टरमाइंड छोटा उर्फ मुंतजिर खुशहालपुर में किराए पर रहता था। वह कपड़ों की फेरी लगाता था। उसका गुरपाल सैनी के घर आना-जाना था। उसे जमीन बेचे जाने और घर में पैसा होने की जानकारी थी।

उसने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। वारदात के दौरान पहचाने जाने के डर से वह घर में दाखिल नहीं हुआ। मकान के बाहर ही खड़ा रहा।

बुढ़ाना निवासी महिला के यहां मिली बोलेरो
डकैती का सामान खरीदने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पारसौली बुढ़ाना निवासी सोनिया के यहां से लूटी गई बोलेरो बरामद हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें