फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा नशे का सौदागर, किए ऐसे खुलासे कि पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन

Wed, 12 Jul 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sarabjeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने पांच किलो अफीम बरामद की है।
विज्ञापन


सोमवार को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरबजीत (28) पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी बी 2/3 चंदन नगर दिल्ली को पांच किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी ‌देहरादून में जरनल विंग थाना प्रेमनगर में रहता है। पुलिस ने सरबजीत को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान जौनसार की लड़की से उसकी मुलाकात हुई। बाद वह शादी कर के देहरादून आ गया। और जीवनगढ़ विकासनगर में रहा।
विज्ञापन


2013 में उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया और वह वापस दिल्ली चला गया। फिर अभी 6 माह पूर्व वह फिर से विकासनगर आ गया।
Trending Videos
विज्ञापन

देहरादून के बड़े बड़े होटल में सप्लाई करता था नशा

arrest - फोटो : demo
यहां इसकी मुलाकात कुछ नशा तस्करों से हुई। जिन्होंने बताया कि नशे के काम में मोटी कमाई है। इस पर अभियुक्त पैसों के लालच में हिमांचल से अफीम लाकर देहरादून के बड़े बड़े होटल में सप्लाई करने लगा। 

उसने गढ़वाल के जिला चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग आदि पर्यटक स्थलों पर भी सप्लाई करने की बात स्वीकारी है। आरोपी 3 माह से प्रेमनगर में किराए के मकान में आकर रह रहा था। 

सरबजीत ने बताया कि इसने यमुनोत्री में एक होटल भी लीज पर लिया हुआ है वहां से भी वह नशे की सप्लाई यात्रियों को करता है। उक्त अफीम की डिलीवरी शहर के बड़े - बड़े होटल और बार रेस्टोरेंट में करने के लिए जा रहा था कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताए गए होटल व बारए रेस्टोरेंट पर भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में आरोपी ने देहरादून और आस पास के कई नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें