फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मसाज लेने पार्लर जाता था 70 साल का बुजुर्ग, पैसे के विवाद में होटल में किया रेप

Wed, 12 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में एक होटल में ब्यूटीशियन के साथ रेप का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी महिला को होटल के कमरे में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। 
विज्ञापन


महिला के मंगलवार को कोर्ट में बयान में भी दर्ज हो गए। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने ब्यूटीशियन की शिकायत पर मामला दर्ज कर मंगलवार शाम को बुजुर्ग को हिरासत में लिया था। देर रात तक बुजुर्ग से पूछताछ की जा रही थी।       

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित ब्यूटीशियन महिला रीमा (बदला हुआ नाम, 38) चितरंजन पार्क में रहती है। उसके दिल्ली में कई ब्यूटी पॉर्लर व मसाज पार्लर हैं। काम नहीं चलने की वजह से उसने मसाज पार्लर में आने वाले अपने एक ग्राहक 70 वर्षीय बुजुर्ग दीपक से कुछ पैसे उधार लिए थे। 
विज्ञापन


पैसे को लेकर इन दोनों में विवाद हो गया था। पीड़िता के चेक बाउंस हो गए थे। ब्यूटीशियन का आरोप है कि आरोपी दीपक ने उसे सोमवार को जीके एंक्लेव में स्थित डीएमके होटल में बुलाया। वह काफी देर होटल की लॉबी में बैठी रही। इसके बाद बुजुर्ग आरोपी ने उसे होटल के एक कमरे में बुलाया।       
विज्ञापन

मेडिकल में रेप की पुष्टि

RAPE
जब वह कमरे में गई तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसका रेप किया। रीमा ने सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मेडिकल जांच में रीमा के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। रीमा के मंगलवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान हो गए है। पीड़िता कोर्ट में भी अपने बयानों पर कायम रही।

जीके-एक थाना पुलिस ने रेप व बंधक बनाने आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। बुजुर्ग आरोपी को मंगलवार देर रात को हिरासत में ले लिया था। पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले बुजुर्ग दीपक का पॉल्यूशन मास्क सप्लाई करने का कई शहरों में मॉस्क सप्लाई करने का बड़ा व्यवसाय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें