फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर : दुष्कर्म पीड़िता ने दिया नवजात को जन्म, कुछ देर बाद बच्चे ने तोड़ा दम

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर

सार

  • दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने का मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग पीड़िता ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने डीएनए सैंपलिंग कराने की बात कही है। वहीं समय से पूर्व प्रसव पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर नाबालिग पीड़िता के प्रसव की सूचना मिली थी। नाबालिग ने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया था। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस 108 की मदद से पीड़िता और नवजात को उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी कोतवाल एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि डॉक्टर अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इसलिए नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले के खुलासे के लिए अब नाबालिग, आरोपी युवक और नवजात के डीएनए के सैंपल का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, दो दिन पहले नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसी के गांव में रहने वाले एक युवक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इसकी विवेचना चल रही है। परिजनों का आरोप था कि करीब छह माह पूर्व आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके चलते वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


मामले का पता नाबालिग के पेट में तेज दर्द के बाद चला। जांच के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नाबालिग गर्भवती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें