फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी से नाराज लोगों का ISBT चौकी पर हंगामा, मुकदमा दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 12:05 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर यह मैसेज देखते ही देखते हजारों लोगों में फैल गया।
विज्ञापन
चौकी के बाहर हंगामा - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने से नाराज लोगों ने बुधवार रात आईएसबीटी चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने टिप्पणी करने वाले संदीप राठौर नाम के युवक के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि राठौर ने सोशल मीडिया पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर यह मैसेज देखते ही देखते हजारों लोगों में फैल गया। इससे नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लोगों की भीड़ आईएसबीटी चौकी पर जमा हो गई और संदीप के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी।

Roorkee: स्कूल में आपत्तिजनक टिप्पणी से दो परिवारों के बीच उपजा विवाद, पिता ने कर दी पड़ोसी कारोबारी की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस की ओर से ही आरोपी संदीप के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी मामले में नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें