कंपनी ने इसे 2015 में सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेच दिया था। नरेश गौतम ने कंटेनर को अपने नाम नहीं कराया, बल्कि आगे अभिषेक चौधरी निवासी मुहाना, मेरठ को हॉरिजोंटल ड्रिलिंग मशीन के साथ किराये पर दे दिया था। अभिषेक कंटेनर और मशीन को इसी साल अक्तूबर में देहरादून लाया और ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा रखता था।
Dehradun Car Accident: ड्राइवर के करीब पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी...घायल सिद्धेश की हालत में भी सुधार
कंटेनर को रामकुमार उर्फ रामू निवासी ग्राम इस्माइल पुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर चलाता था। घटना की रात भी रामकुमार मशीन लदे कंटेनर को लेकर कौलागढ़ जा रहा था। इसी बीच ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की ओर से आ रही कार ने कंटेनर में टक्कर मार दी। घबराकर चालक ने कंटेनर की नंबर प्लेट उखाड़ी और पैदल ही निकल गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया, रामकुमार को पुलिस को बिना सूचना दिए मौके से फरार होने और पहचान छुपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट हटाकर साक्ष्यों को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।