अभिलेखों के रखरखाव में मिली लापरवाही
निरीक्षण में कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर खामियां सामने आईं। रिकॉर्ड प्रबंधन में भी बड़ी अनियमितताएं पाई गईं। जिला प्रशासन के अनुसार, इन अवैधानिक रजिस्ट्रियों से न केवल राजस्व की क्षति हुई बल्कि भूमि क्रेताओं के साथ धोखाधड़ी भी हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
पुराने मामलों की भी की जाएगी जांच
वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात सभी उप निबंधकों के कार्यकाल के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रकरण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।